मेष : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हो सकता है कि शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिले। घर में खुशी का माहौल बनेगा । सोसायटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे।
वृषभ : आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन : कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
कर्क : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।
सिंह : आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किये गये काम में सफलता मिल सकती है।
कन्या : आज भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज का दिन प्रेम-संबंधों के लिए उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी।
तुला : आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है।
वृश्चिक : आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।
धनु : अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी परफॉर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
मकर : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी।
कुंभ : आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा।
मीन : आज दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं । जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है।
ज्योतिष विशेषज्ञ अंकित शर्मा
संपर्क करें : +91-98154-18307